INTERVIEW GUIDE (साक्षात्कार मार्गदर्शिका) ) Download PDF Here Download PDF Here साक्षात्कार में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न CGPSC CSE / UPSC CSE साक्षात्कार श्रेणी I : बायोडेटा आधारित/व्यक्तित्व आधारित प्रश्न आपका आंकलन करने के लिए आपको बेहतर रूप से जानने के लिए , पैनल सबसे पहले आपके बायोडाटा की जांच करेगा। अत: , अधिकतर शुरुआती प्रश्न आपके DAF पर आधारित होंगे। अपने बायोडाटा में निर्दिष्ट तथ्यों के आधार पर आप पूछे जाने वाले प्रश्नों का अनुमान लगा सकते हैं। शौक , शैक्षिक पृष्ठभूमि , कार्य अनुभव (यदि कोई है) जैसी चीजों से वार्तालाप प्रारंभ हो सकता है। अपने कैरियर के रूप में भारतीय सिविल सेवा का चयन करने के आपके निर्णय के बारे में निम्नलिखित प्रश्न पूछे जा सकते हैं: 1. राजनांदगांव (आपका शहर / जिला) किसके लिए प्रसिद्ध है ? 2. आपके नाम का क्या अर्थ है ? 3. आपने लगभग पांच मिनट तक बाहर प्रतीक्षा की। बाहर प्रतीक्षा करते समय आप क्या सोच रहे थे ? 4. आपके शैक्षणिक प्रदर्शन में...