Posts

Showing posts with the label MAINS

नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) : 1918-2013 (1.1 नेल्सन मंडेला : व्यक्तित्व)

Image
  नेल्सन मंडेला ( Nelson Mandela ) :  1918-2013 (1.1 नेल्सन मंडेला : व्यक्तित्व) Watch  /  Download नेल्सन मंडेला ( Nelson Mandela,  जन्म: 18  जुलाई , 1918 -  मृत्यु:  5  दिसम्बर , 2013)  दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन मंडेला यहाँ के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के  27  वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के ख़िलाफ़ लड़ते हुए बिताए। जीवन परिचय मबासा नदी के किनारे ट्राँस्की के मवेजों गाँव में  ' नेल्सन रोहिल्हाला मंडेला '  का  18  जुलाई , 1918  को जन्म हुआ था। उनके पिता ने उन्हें नाम दिया  ' रोहिल्हाला '  अर्थ पेड़ की डालियों को तोड़ने वाला या फिर प्यारा शैतान बच्चा। नेल्सन के पिता  ' गेडला हेनरी '  गाँव के प्रधान थे। उनका परिवार परम्परा से ही गाँव का प्रधान परिवार था। घर का कोई लड़का ही इस पद पर सुशोभित होता था। नेल्सन के परिवार का सम्बन्ध क्षेत्र के शाही परिवार से था। अठारहवीं शताब्दी में यह इस क्षेत्र का प्रमुख शासक परिवार रहा था ...

NSG, NPT, MTCR, CTBT क्या है?

Image
NSG, NPT, MTCR, CTBT क्या है? N UCLEAR  N ON- P ROLIFERATION T REATY      प रमाणु  अ प्रसार  सं धि    परमाणु अप्रसार संधि या एनपीटी परमाणु हथियारों का विस्तार रोकने और परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण ढंग से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का एक हिस्सा है. Ø इसे जब 19 68  मे बनाया गया तो इसका उद्देश्य था परमाणु हथियारों को उन पाँच देशों तक सीमित रखना जो यह स्वीकार करते थे कि उनके पास ऐसे हथियार हैं. Ø यह पाँच देश थे-अमरीका, सोवियत संघ (आज का रूस), चीन, ब्रिटेन और फ़्रांस. Ø हालाँकि चीन और फ़्रांस ने इस संधि पर 1992 तक हस्ताक्षर नहीं किए. Ø यह पाँच 'परमाणु हथियार संपन्न' राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं और इस संधि के तहत इस बात से बंधे हुए है कि यह 'ग़ैर-परमाणु' देशों को न तो यह हथियार देंगे और न ही इन्हें हासिल करने में उनकी मदद करेंगे.   एजेंसी की निगरानी Ø अब तक कुल 1 91  देशों ने इस संधि पर दस्तख़त किए हैं और उनमें से कोई भी इससे बाहर नहीं निकला है. Ø परमाणु ऊर्जा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए व...