निर्जन लक्षद्वीप के लुप्तीकरण से जुड़े पक्ष Lakshadweep island Parali I has vanished thehindu
निर्जन लक्षद्वीप के लुप्तीकरण से जुड़े पक्ष Sep 09, 2017 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 3 : प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन । (खंड - 14 : संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन) चर्चा में क्यों? एक नए अध्ययन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्षद्वीप (Lakshadweep) के समृद्ध जैव-विविधता वाले द्वीपों में से एक द्वीप परली अथवा पराली-I (Parali I) गायब हो गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य क्षेत्र भी सिकुड़ रहे हैं। ध्यातव्य है कि परली अथवा पराली-I द्वीप, बंगारम एटोल (Bangaram atoll) का हिस्सा है। मुख्य तथ्य इस अध्ययन के अंतर्गत इस क्षेत्र के लगभग सभी द्वीपों में अपरदन की एक सामान्य प्रवृत्ति पाई गई। परली अथवा पराली-I समूह के द्वीपों में इस तरह की घटनाओं की प्रवृत्ति अधिक पाई गई, जिसका परिणाम इस द्वीप में गंभीर अपरदन तथा अंततः पूर्ण जलप्लावन के रुप में सामने आया है। परली-I के अलावा ऐसे और भी कई द्वीप हैं जिनमें अपरदन की दर निरंतर बढ़ती जा रही है। इन द्वीपों में प्र...