निजता से संबंधित समग्र शब्दावली A to Z of Privacy Indian Express
निजता से संबंधित समग्र शब्दावली Sep 09, 2017 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 2 : शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध। (खंड – 5 : संसद और राज्य विधायिका - संरचना, कार्य, कार्य संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इससे उत्पन्न होने वाले विषय) (खंड – 6 : कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका) भूमिका सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ मामले में निर्णय देते हुए निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया गया है। इस लेख के अंतर्गत न्यायालय के उक्त निणर्य के संदर्भ में विचार करते हुए निजता के अधिकार से संबद्ध विभिन्न शब्दावलियों के विषय में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। A : Aadhar (आधार) - यह विश्व का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक प्रोजेक्ट है। अभी तक भारत सरकार द्वारा 1.17 बिलियन भारतीयों के बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय डाटा को...