Posts

Showing posts with the label Biography

नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) : 1918-2013 (1.1 नेल्सन मंडेला : व्यक्तित्व)

Image
  नेल्सन मंडेला ( Nelson Mandela ) :  1918-2013 (1.1 नेल्सन मंडेला : व्यक्तित्व) Watch  /  Download नेल्सन मंडेला ( Nelson Mandela,  जन्म: 18  जुलाई , 1918 -  मृत्यु:  5  दिसम्बर , 2013)  दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन मंडेला यहाँ के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के  27  वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के ख़िलाफ़ लड़ते हुए बिताए। जीवन परिचय मबासा नदी के किनारे ट्राँस्की के मवेजों गाँव में  ' नेल्सन रोहिल्हाला मंडेला '  का  18  जुलाई , 1918  को जन्म हुआ था। उनके पिता ने उन्हें नाम दिया  ' रोहिल्हाला '  अर्थ पेड़ की डालियों को तोड़ने वाला या फिर प्यारा शैतान बच्चा। नेल्सन के पिता  ' गेडला हेनरी '  गाँव के प्रधान थे। उनका परिवार परम्परा से ही गाँव का प्रधान परिवार था। घर का कोई लड़का ही इस पद पर सुशोभित होता था। नेल्सन के परिवार का सम्बन्ध क्षेत्र के शाही परिवार से था। अठारहवीं शताब्दी में यह इस क्षेत्र का प्रमुख शासक परिवार रहा था ...